बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जोरदार तंज कसा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली, रिजीम चेंज के बयानो और देश की राजनीतिक पर बात करते हुए विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और अराजकता पैदा करने तक सीमित है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और गरीब कल्याण लगातार आगे बढ़ रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की रैली के दावों पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम का पुराना इतिहास जनता को गुमराह करने का रहा है। आज वे 10 लाख लोगों के आने की बात कर रहे हैं, कल कहेंगे कि रैली में 20 लाख लोग आ रहे थे। क्योंकि झूठ बोलना ही उनकी कार्यशैली बन चुकी है। अगर उनके पास वास्तव में जनता का ऐसा समर्थन होता, तो वे देश के किसी भी चुनाव में इस तरह पराजित नहीं होते। चाहे संसद के घेराव की बात हो या प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश। विपक्ष हमेशा से लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने की फिराक में रहता है। इमरजेंसी की दिलाई याद विपक्ष की ओर से बार-बार रिजीम चेंज(सत्ता परिवर्तन) की बात किए जाने पर गिरिराज सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जेपी के नाम को इस राजनीतिक बहस में घसीटना चाहते हैं। लेकिन जेपी के आदर्शों और आज के विपक्ष की सोच में जमीन-आसमान का अंतर है। जयप्रकाश नारायण ने देश में लोकतंत्र की स्थापना और तानाशाही के खिलाफ एक पवित्र लड़ाई लड़ी थी। इसके विपरीत आज का रिजीम चेंज आपातकाल के दौर की याद दिलाता है। उस समय लोकतंत्र के चारों स्तंभों को कुचला गया था। आम आदमी की जुबान पर ताले लगा दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आए हैं। तब तक देश की सेवा करते रहेंगे, जब तक गरीबों का आशीर्वाद उनके साथ है। ‘वोट चोरी बंद हो चुकी है’ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को घेरते हुए गिरिराज सिंह ने केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का उदाहरण दिया। उन्होंने पूछा कि अगर ईवीएम में धांधली होती है या वह खराब है, तो इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें कैसे अस्तित्व में आई। क्या कांग्रेस इन राज्यों में अपनी सरकारों को अवैध घोषित कर निरस्त करने की हिम्मत जुटाएगी। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर उन्होंने त्रिपुरा और विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र किया। जहां त्रिपुरा की ग्राम समितियों और विधान परिषद चुनावों में विपक्ष का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब वोट की चोरी बंद हो चुकी है। जागरूक जनता ने चोरों को वोट देना ही बंद कर दिया है, हार मिलने पर विपक्ष हर बार बहाने तलाशने लगता है। ‘आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ गरीबों को लखपति दीदी बनाने, 11 वर्षों के भीतर 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान दिया। हर घर नल का जल, शौचालय, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, 5 किलो मुफ्त अनाज, युवाओं के लिए स्टार्टअप्स और ईपीएफओ के जरिए 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका, चीन और जापान जैसे बड़े देश जब भीषण महंगाई और ईंधन के संकट से जूझ रहे हैं। तब भी भारत में पेट्रोल और कीमतों को पूरी तरह नियंत्रित रखा गया है। आगामी 2 नवंबर को बेगूसराय में शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो महात्मा गांधी और जेपी के बताए हुए शांति और अहिंसा के मार्ग पर आधारित होगी, न कि अराजकता फैलाने वाली। ‘कांग्रेस सरदार पटेल के योगदान को भुलाना चाहती है’ कांग्रेस पार्टी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हम पटेल जी को कभी नहीं भूल सकते, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। नेहरू के कार्यकाल के दौरान देश की भौगोलिक और राजनीतिक नीतियों में जो गलतियां और विसंगतियां छोड़ी गई थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की समस्याएं थी, उन्हें धारा- 370 को हटाकर सुधारा गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सरदार पटेल के योगदान और उनकी स्मृतियों को भुलाना चाहती है। कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ उस समय भी अन्याय किया, जब उन्हें प्रधानमंत्री पद से दूर रखकर शून्य जनाधार वाले नेतृत्व को आगे बढ़ाया गया। आज वही पार्टी वोट चोरी के आरोप लगाती है, जबकि वोट चोरी का काला इतिहास तो खुद कांग्रेस का रहा है। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर जोरदार तंज कसा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित रैली, रिजीम चेंज के बयानो और देश की राजनीतिक पर बात करते हुए विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और अराजकता पैदा करने तक सीमित है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास और गरीब कल्याण लगातार आगे बढ़ रहा है। दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की रैली के दावों पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी टीम का पुराना इतिहास जनता को गुमराह करने का रहा है। आज वे 10 लाख लोगों के आने की बात कर रहे हैं, कल कहेंगे कि रैली में 20 लाख लोग आ रहे थे। क्योंकि झूठ बोलना ही उनकी कार्यशैली बन चुकी है। अगर उनके पास वास्तव में जनता का ऐसा समर्थन होता, तो वे देश के किसी भी चुनाव में इस तरह पराजित नहीं होते। चाहे संसद के घेराव की बात हो या प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश। विपक्ष हमेशा से लोकतांत्रिक व्यवस्था को बाधित करने की फिराक में रहता है। इमरजेंसी की दिलाई याद विपक्ष की ओर से बार-बार रिजीम चेंज(सत्ता परिवर्तन) की बात किए जाने पर गिरिराज सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जेपी के नाम को इस राजनीतिक बहस में घसीटना चाहते हैं। लेकिन जेपी के आदर्शों और आज के विपक्ष की सोच में जमीन-आसमान का अंतर है। जयप्रकाश नारायण ने देश में लोकतंत्र की स्थापना और तानाशाही के खिलाफ एक पवित्र लड़ाई लड़ी थी। इसके विपरीत आज का रिजीम चेंज आपातकाल के दौर की याद दिलाता है। उस समय लोकतंत्र के चारों स्तंभों को कुचला गया था। आम आदमी की जुबान पर ताले लगा दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी के दबाव में नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आए हैं। तब तक देश की सेवा करते रहेंगे, जब तक गरीबों का आशीर्वाद उनके साथ है। ‘वोट चोरी बंद हो चुकी है’ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को घेरते हुए गिरिराज सिंह ने केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का उदाहरण दिया। उन्होंने पूछा कि अगर ईवीएम में धांधली होती है या वह खराब है, तो इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें कैसे अस्तित्व में आई। क्या कांग्रेस इन राज्यों में अपनी सरकारों को अवैध घोषित कर निरस्त करने की हिम्मत जुटाएगी। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर उन्होंने त्रिपुरा और विभिन्न स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र किया। जहां त्रिपुरा की ग्राम समितियों और विधान परिषद चुनावों में विपक्ष का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव में अब वोट की चोरी बंद हो चुकी है। जागरूक जनता ने चोरों को वोट देना ही बंद कर दिया है, हार मिलने पर विपक्ष हर बार बहाने तलाशने लगता है। ‘आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ गरीबों को लखपति दीदी बनाने, 11 वर्षों के भीतर 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के मकान दिया। हर घर नल का जल, शौचालय, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, 5 किलो मुफ्त अनाज, युवाओं के लिए स्टार्टअप्स और ईपीएफओ के जरिए 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका, चीन और जापान जैसे बड़े देश जब भीषण महंगाई और ईंधन के संकट से जूझ रहे हैं। तब भी भारत में पेट्रोल और कीमतों को पूरी तरह नियंत्रित रखा गया है। आगामी 2 नवंबर को बेगूसराय में शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो महात्मा गांधी और जेपी के बताए हुए शांति और अहिंसा के मार्ग पर आधारित होगी, न कि अराजकता फैलाने वाली। ‘कांग्रेस सरदार पटेल के योगदान को भुलाना चाहती है’ कांग्रेस पार्टी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हम पटेल जी को कभी नहीं भूल सकते, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से 500 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। नेहरू के कार्यकाल के दौरान देश की भौगोलिक और राजनीतिक नीतियों में जो गलतियां और विसंगतियां छोड़ी गई थी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक की समस्याएं थी, उन्हें धारा- 370 को हटाकर सुधारा गया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सरदार पटेल के योगदान और उनकी स्मृतियों को भुलाना चाहती है। कांग्रेस ने सरदार पटेल के साथ उस समय भी अन्याय किया, जब उन्हें प्रधानमंत्री पद से दूर रखकर शून्य जनाधार वाले नेतृत्व को आगे बढ़ाया गया। आज वही पार्टी वोट चोरी के आरोप लगाती है, जबकि वोट चोरी का काला इतिहास तो खुद कांग्रेस का रहा है।

