Auqib Nabi added to squad for first 3 ODIs: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म होने के बाद 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है, जो कि चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किए गए थे। बता दें कि शुक्रवार को बोर्ड ने जानकारी दी थी कि प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के चलते इस दौरे से बाहर हो गए हैं।
सिर्फ एक वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेल सके हैं नबी
बता दें कि आकिब नबी ने भारत के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल सितंबर में किया था। वह उनका पहला और आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला है, जिसमें उन्होंने 8.5 ओवर में 9.51 की इकॉनमी से रन लुटाए थे और कोई विकेट भी नहीं ले पाए थे। अब प्रसिद्ध कृष्णा के इंजरी चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद नबी को चुना गया है। नबी न्यूजीलैंड के सीमर फ्रैंडली विकेट पर काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्हें सटीक लाइन लेंथ के साथ दोनों ओर स्विंग कराने के लिए जाना जाता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके दम पर जम्मू कश्मीर ने पिछली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था।
पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए) और आकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उपकप्तान) अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।


News
|