जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बंधा मिला है। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में शव एक दिन पुराना होना आया है। SHO (विश्वकर्मा) मानवेन्द्र सिंह ने बताया- विश्वकर्मा के 17 नंबर स्थित जंगल में युवक की लाश मिली है। सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। विश्वकर्मा थाना पुलिस की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। जंगल में करीब एक किलोमीटर अंदर युवक का शव पड़ा मिला। पेड़ से रस्सी का फंदा भी बंधा हुआ था लाश के पास एक पेड़ से रस्सी का फंदा भी बंधा हुआ था। पुलिस की ओर से FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में युवक का शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसकी उम्र करीब 20-25 साल है। सुसाइड और हत्या के एंगल से जांच पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से सुसाइड व हत्या दोनों एंगल को लेकर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *