जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एक छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आसपास का एरिया खाली कराकर बच्चों की छुट्टी कर दी। शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार छात्रा के बिल्डिंग से कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है….

