निवाड़ी जिले में कल देर शाम से रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। पृथ्वीपुर और ओरछा तहसील में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हुआ। कई दिनों से महसूस हो रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस था। अब यह गिरकर 23 डिग्री पर आ गया है। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नब का मौसम पर असर पड़ा है। चक्रवाती तूफान का असर मध्यप्रदेश के दूसरे जिलों और अन्य राज्यों में भी देखने को मिला है।

