समस्तीपुर में एक किसान की शनिवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जमीन और पैसे के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान जूट मिल गाढ़ा वार्ड-4 निवासी अजीत कुमार सहनी (48) के रूप में हुई है। घटना भागीरथपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि अजीत कुमार अपने 4 लाख रुपए वापस मांग रहे थे, जबकि आरोपी देने से इनकार कर रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी.. 4 साल पहले दिए थे 4 लाख रुपए मृतक के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि उनके पिता ने गांव के झगरू सहनी को दो कट्ठा जमीन खरीदने के लिए करीब 4 लाख रुपए एडवांस दिए थे। रकम दिए हुए चार साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। करीब तीन दिन पहले उनके पिता जमीन के संबंध में बात करने गए थे। उन्होंने जमीन देने से इनकार करते हुए संबंधित कागजात भी अपने पास रख लिए। साथ ही, पैसे तीन-चार दिन में लौटाने की बात कही थी। पैसे मांगने पहुंचे थे, चाकू से हमला राहुल के मुताबिक, शनिवार सुबह उनके पिता बाइक से झगरू सहनी के घर पैसे मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उसके परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका मामले की सूचना मिवते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे जमीन खरीद को लेकर पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समस्तीपुर में एक किसान की शनिवार सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जमीन और पैसे के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान जूट मिल गाढ़ा वार्ड-4 निवासी अजीत कुमार सहनी (48) के रूप में हुई है। घटना भागीरथपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि अजीत कुमार अपने 4 लाख रुपए वापस मांग रहे थे, जबकि आरोपी देने से इनकार कर रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी.. 4 साल पहले दिए थे 4 लाख रुपए मृतक के बेटे राहुल कुमार ने बताया कि उनके पिता ने गांव के झगरू सहनी को दो कट्ठा जमीन खरीदने के लिए करीब 4 लाख रुपए एडवांस दिए थे। रकम दिए हुए चार साल से अधिक समय बीत गया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। करीब तीन दिन पहले उनके पिता जमीन के संबंध में बात करने गए थे। उन्होंने जमीन देने से इनकार करते हुए संबंधित कागजात भी अपने पास रख लिए। साथ ही, पैसे तीन-चार दिन में लौटाने की बात कही थी। पैसे मांगने पहुंचे थे, चाकू से हमला राहुल के मुताबिक, शनिवार सुबह उनके पिता बाइक से झगरू सहनी के घर पैसे मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उसके परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की आशंका मामले की सूचना मिवते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे जमीन खरीद को लेकर पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आया है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

