दरभंगा जिले के पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र में तैनात एसआई प्रमोद कुमार मंडल को बहेड़ा, संजीव कुमार रजक को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना और विनय प्रसाद को भालपट्टी थाना भेजा गया है। वहीं, बहेड़ा थाना में पदस्थापित फिरदौस तबस्सुम को मनीगाछी और मनीगाछी में तैनात साधवी कुमारी को NDPS एवं मद्यनिषेध शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। तत्काल योगदान देने के निर्देश इसी तरह पुलिस केंद्र में पदस्थापित पूजा कुमारी को महिला थाना, राजीव कुमार को दंगा नियंत्रण पुलिस केंद्र और इन्द्रदेव कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अभियोजन शाखा में भेजा गया है। जबकि दंगा नियंत्रण पुलिस केंद्र में तैनात विकास कुमार को साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। देर रात जारी इस आदेश को जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। दरभंगा जिले के पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल किया गया है। 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के कार्यालय से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस केंद्र में तैनात एसआई प्रमोद कुमार मंडल को बहेड़ा, संजीव कुमार रजक को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना और विनय प्रसाद को भालपट्टी थाना भेजा गया है। वहीं, बहेड़ा थाना में पदस्थापित फिरदौस तबस्सुम को मनीगाछी और मनीगाछी में तैनात साधवी कुमारी को NDPS एवं मद्यनिषेध शाखा, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। तत्काल योगदान देने के निर्देश इसी तरह पुलिस केंद्र में पदस्थापित पूजा कुमारी को महिला थाना, राजीव कुमार को दंगा नियंत्रण पुलिस केंद्र और इन्द्रदेव कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अभियोजन शाखा में भेजा गया है। जबकि दंगा नियंत्रण पुलिस केंद्र में तैनात विकास कुमार को साइबर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है। देर रात जारी इस आदेश को जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

