मानव अंगों की तलाश में कुएं से हाथ का हिस्सा मिला

मानव अंगों की तलाश में कुएं से हाथ का हिस्सा मिला

बेलहर| बदुआ जलाशय की पश्चिमी नहर में छगरचारा एवं बघोनियां गांव के पास पुल के समीप मिले मानव अंगों के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से करीब 200 मीटर दूर नहर में बने एक कुएं से हाथ का हिस्सा बरामद किया। अन्य अंगों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में बघोनियां गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, संतोष सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष सिंह की पुत्री तीन-चार दिनों से लापता है। नहर में मिले मानव अंगों को उसी का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ जारी है। बेलहर| बदुआ जलाशय की पश्चिमी नहर में छगरचारा एवं बघोनियां गांव के पास पुल के समीप मिले मानव अंगों के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से करीब 200 मीटर दूर नहर में बने एक कुएं से हाथ का हिस्सा बरामद किया। अन्य अंगों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में बघोनियां गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी सुनीता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, संतोष सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष सिंह की पुत्री तीन-चार दिनों से लापता है। नहर में मिले मानव अंगों को उसी का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *