समस्तीपुर में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने पंच पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गंगौर राय के पुत्र सुबोध राय(40) के तौर पर हुई है। पत्नी धर्मशीला देवी रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर एक की पंच हैं। घटना वरुणा रसलपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सुबोध राय साइकिल से किसी काम के लिए पंचायत के ही वार्ड 6 मोहल्ला में जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने रोककर गोली चला दी। बुलेट सीने में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुबोध राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि पंच पति की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। समस्तीपुर में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने पंच पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गंगौर राय के पुत्र सुबोध राय(40) के तौर पर हुई है। पत्नी धर्मशीला देवी रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नंबर एक की पंच हैं। घटना वरुणा रसलपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। जानकारी के मुताबिक, सुबोध राय साइकिल से किसी काम के लिए पंचायत के ही वार्ड 6 मोहल्ला में जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने रोककर गोली चला दी। बुलेट सीने में लगी, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गए। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुबोध राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस बदमाशों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि पंच पति की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

