Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 अक्टूबर को कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले बिहार के दो लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के मंत्री उमेश राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरपुर में मृतकों के घर जाकर शोकसंतप्त परिवारों को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे।

मृतकों की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव और उनके बेटे अयांश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दोनों उन 19 लोगों में शामिल थे, जिनकी चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में मौत हो गई थी। दौरे के दौरान राय ने वीडियो कॉल के जरिये पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से परिजनों की बात कराई।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से लगातार सहायता का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि शुभेंदु ने परिवारों से कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करेंगे और बिहार में परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की संभावना तलाशेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल के 17 मृतकों के परिजनों को रोजगार प्रदान करेगी।

राज्य मंत्रिमंडल ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *