बांका में 20 फीट गहरे तालाब में गिरी स्कॉर्पियो:एक की मौत, दूसरे व्यक्ति के सवार होने की आशंका, तलाश जारी

बांका में 20 फीट गहरे तालाब में गिरी स्कॉर्पियो:एक की मौत, दूसरे व्यक्ति के सवार होने की आशंका, तलाश जारी

बांका में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे रायपुरा तालाब में जा गिरी। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास की है। तालाब में वाहन गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वहीं, वाहन में एक अन्य व्यक्ति के भी सवार होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की तैयारी की गई है। पूर्णिया की तरफ जा रही थी गाड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन पूर्णिया की ओर जा रहा था। स्थानीय ग्रामीण वादे हसनपुर निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि वह रात में गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तालाब के पानी में गाड़ी की लाइट जलती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। तालाब में वाहन डूबा देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तालाब में गाड़ी पूरी तरह डूब चुकी थी। ऐसे में उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। धोबी डीह गांव के योगेश पंडित, राजेश साह और वादे हसनपुर के कैलाश सिंह ने कई बार गहरे पानी में डुबकी लगाई। काफी मशक्कत के बाद तालाब से एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। क्रेन की मदद से गाड़ी को पानी से निकाला बाहर इसके बाद तालाब में डूबी स्कॉर्पियो को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। देर रात करीब 12:30 बजे वाहन को तालाब से बाहर निकाला गया । गाड़ी के चारों शीशे टूटे हुए थे । स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरे के भी वाहन में होने की आशंका है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गाड़ी से मिले कागजात से की जा रही पहचान

वाहन को तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर पूजा सामग्री, मिठाई और कुछ कागजात बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि बरामद कागजात पूर्णिया से संबंधित हैं। वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। गाड़ी में पूजा सामग्री और मिठाई मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच वाहन सवारों के पूजा-अर्चना कर लौटने की चर्चा होती रही। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बरामद कागजात के आधार पर वाहन और अज्ञात शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। SDRF की टीम आज दोबारा खोजबीन करेगी

तालाब में दूसरे व्यक्ति के होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम बुलाने की तैयारी की गई। बांका में एसडीआरएफ की स्थानीय व्यवस्था नहीं रहने के कारण बचाव अभियान में परेशानियों का सामना करना पड़ा। समय पर विशेष बचाव दल की सहायता नहीं मिलने से ग्रामीणों और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब आज शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा तालाब में दोबारा खोजबीन की जाएगी। मौके से आई तस्वारें….
मृतक की पहचान और कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसडीओ राजकुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने वाहन में एक अन्य व्यक्ति के भी सवार होने की बात कही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर अज्ञात शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि तालाब में गाड़ी गिरने की सूचना मिली थी। मौके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे रायपुरा तालाब में जा गिरी। घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास की है। तालाब में वाहन गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वहीं, वाहन में एक अन्य व्यक्ति के भी सवार होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की तैयारी की गई है। पूर्णिया की तरफ जा रही थी गाड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन पूर्णिया की ओर जा रहा था। स्थानीय ग्रामीण वादे हसनपुर निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि वह रात में गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तालाब के पानी में गाड़ी की लाइट जलती दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। तालाब में वाहन डूबा देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तालाब में गाड़ी पूरी तरह डूब चुकी थी। ऐसे में उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। धोबी डीह गांव के योगेश पंडित, राजेश साह और वादे हसनपुर के कैलाश सिंह ने कई बार गहरे पानी में डुबकी लगाई। काफी मशक्कत के बाद तालाब से एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। क्रेन की मदद से गाड़ी को पानी से निकाला बाहर इसके बाद तालाब में डूबी स्कॉर्पियो को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। देर रात करीब 12:30 बजे वाहन को तालाब से बाहर निकाला गया । गाड़ी के चारों शीशे टूटे हुए थे । स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में दो लोग सवार थे। एक व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरे के भी वाहन में होने की आशंका है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गाड़ी से मिले कागजात से की जा रही पहचान

वाहन को तालाब से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर पूजा सामग्री, मिठाई और कुछ कागजात बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि बरामद कागजात पूर्णिया से संबंधित हैं। वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। गाड़ी में पूजा सामग्री और मिठाई मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच वाहन सवारों के पूजा-अर्चना कर लौटने की चर्चा होती रही। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बरामद कागजात के आधार पर वाहन और अज्ञात शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। SDRF की टीम आज दोबारा खोजबीन करेगी

तालाब में दूसरे व्यक्ति के होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ की टीम बुलाने की तैयारी की गई। बांका में एसडीआरएफ की स्थानीय व्यवस्था नहीं रहने के कारण बचाव अभियान में परेशानियों का सामना करना पड़ा। समय पर विशेष बचाव दल की सहायता नहीं मिलने से ग्रामीणों और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब आज शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा तालाब में दोबारा खोजबीन की जाएगी। मौके से आई तस्वारें….
मृतक की पहचान और कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसडीओ राजकुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने वाहन में एक अन्य व्यक्ति के भी सवार होने की बात कही है। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर अज्ञात शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि तालाब में गाड़ी गिरने की सूचना मिली थी। मौके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *