BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें लगभग 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मिशन प्रमुख, उप-मिशन प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक शामिल हुए। पार्टी ने देर शाम कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय ‘विस्तार’ में राजनयिक समुदाय के लिए आयोजित ‘दिवाली मिलन समारोह’ में 50 देशों के मिशन प्रमुखों और 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।’’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की भावना को राजनयिक समुदाय के साथ साझा करना था, साथ ही सद्भावना, मित्रता और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *