रतलाम मंडी में सोयाबीन की रेकॉर्ड आवक

रतलाम मंडी में सोयाबीन की रेकॉर्ड आवक

रतलाम। कृषि उपज मंडी में इस साल सोयाबीन की आवक ने रेकॉर्ड दर्ज किया है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सोयाबीन की कुल आवक 2 लाख 19 हजार 748 क्विंटल पहुंच गई है। यह आंकड़ा वर्ष 2025 के अक्टूबर में दर्ज 85 हजार 859 क्विंटल और वर्ष 2024 के 98 हजार 168 क्विंटल की तुलना में ढाई गुना से भी अधिक है।

सितंबर माह में भी सोयाबीन की आवक में वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2026 में 67 हजार 50 क्विंटल सोयाबीन मंडी में आया, जबकि 2025 में 51 हजार 396 और 2024 में 35 हजार 604 क्विंटल की आवक हुई थी। मंडी समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोयाबीन के साथ-साथ मक्का की आवक में भी तेजी देखी गई है।

24 हजार 562 क्विंटल मक्का मंडी पहुंची
अक्टूबर 2026 में 28 तारीख तक 24 हजार 562 क्विंटल मक्का मंडी पहुंचा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 6 हजार 142 क्विंटल था। उड़द की आवक भी बढकर 297 क्विंटल रही। कपास की आवक इस साल 416 क्विंटल दर्ज की गई। आंकड़े बताते हैं कि इस बार मंडी में सोयाबीन और मक्का की आवक प्रमुख रूप से बढ़ी है। इससे मंडी में कृषि उपज की गतिविधियां तेज हुई हैं।

पिछले साल से भाव में भी तेजी
अक्टूबर में सोयाबीन भाव की बात करें, गत वर्ष 3 हजार से 5930 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा था। मॉडल 4042 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। इस वर्ष 28 अक्टूबर को 2900 से 7175 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं, जबकि मॉडल भाव 6480 रुपए दर्ज किया गया हैं।

वर्ष 2026 के आंकड़े 28 अक्टूबर तक
सोयाबीन- 2, 19, 748 क्विंटल।
मक्का- 24, 562 क्विंटल।
उड़द- 297 क्विंटल।

कपास- 416 क्विंटल।

इनका कहना है…
मंडी नीलमी व्यवस्था में काफी सुधार आया हैं। सोयाबीन की अच्छी आवक के साथ भाव भी अच्छे मिल रहे हैं। जो पिछले सालों की तुलना में काफी अच्छी आवक है।
केके नरगावे, कृषि उपज मंडी सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *