दरभंगा में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू:जागरूकता रथ से सुदूर इलाकों के स्कूलों तक पहुंचेगी टीम; 31 अक्टूबर तक चलेगा पहला चरण

दरभंगा में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू:जागरूकता रथ से सुदूर इलाकों के स्कूलों तक पहुंचेगी टीम; 31 अक्टूबर तक चलेगा पहला चरण

दरभंगा में बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए जिले के सुदूर इलाकों के स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों को बाल सुरक्षा कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के अलग-अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को जागरूक करने के लिए रथ के साथ पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों को भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का बचपन सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चार स्कूलों में हुए जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम राजीव रंजन ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मध्य विद्यालय दोनार, राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, वंशीदास बालिका मध्य विद्यालय और बेनीपुर के महिनाम उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े जरूरी विषयों की जानकारी दी। शनिवार को कई स्कूलों में होंगे कार्यक्रम अभियान के पहले चरण का समापन 31 अक्टूबर को होगा। शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में सुबह 9:15 बजे जागरूकता कार्यक्रम होगा। एमएल एकेडमी, लहेरियासराय में एडीजे-1 नीरज कुमार के नेतृत्व में सुबह 9:45 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पांडासराय स्थित मिडिल स्कूल में विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायिक पदाधिकारी सुलेखा झा के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम होगा। दरभंगा में एडीजे-7 उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुबह 9:45 बजे, सर्वोदय हाईस्कूल गंगासागर में एडीजे-10 आदि देव के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मारवाड़ी हाईस्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट नयन कुमार सिंह और मूसा शाह हाईस्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट शैल कुमारी के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पॉक्सो, बाल विवाह और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी कार्यक्रमों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी बताया जाएगा। अभियान का पहला चरण 26 से 31 अक्टूबर तक चलाया गया है। इसका दूसरा चरण नवंबर 2026 से नवंबर 2027 तक स्कूलों में संचालित होगा। इस दौरान जिले के सैकड़ों स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने की योजना है। अभियान में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ लीगल एड डिफेंस सिस्टम के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक, पुलिस पदाधिकारी, एनजीओ और अन्य लोग भी भाग ले रहे हैं। जागरूकता रथ रवाना करने के मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सौरव, लीगल एड डिफेंस के डिप्टी चीफ वीरेंद्र कुमार झा, पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार झा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। दरभंगा में बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए जिले के सुदूर इलाकों के स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों को बाल सुरक्षा कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के अलग-अलग स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों को जागरूक करने के लिए रथ के साथ पैनल अधिवक्ताओं और पारा विधिक स्वयंसेवकों को भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे का बचपन सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चार स्कूलों में हुए जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सह एसीजेएम राजीव रंजन ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मध्य विद्यालय दोनार, राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, वंशीदास बालिका मध्य विद्यालय और बेनीपुर के महिनाम उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े जरूरी विषयों की जानकारी दी। शनिवार को कई स्कूलों में होंगे कार्यक्रम अभियान के पहले चरण का समापन 31 अक्टूबर को होगा। शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में सुबह 9:15 बजे जागरूकता कार्यक्रम होगा। एमएल एकेडमी, लहेरियासराय में एडीजे-1 नीरज कुमार के नेतृत्व में सुबह 9:45 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पांडासराय स्थित मिडिल स्कूल में विशेष पॉक्सो कोर्ट की न्यायिक पदाधिकारी सुलेखा झा के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम होगा। दरभंगा में एडीजे-7 उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुबह 9:45 बजे, सर्वोदय हाईस्कूल गंगासागर में एडीजे-10 आदि देव के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मारवाड़ी हाईस्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट नयन कुमार सिंह और मूसा शाह हाईस्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट शैल कुमारी के नेतृत्व में सुबह 9:30 बजे बच्चों को जागरूक किया जाएगा। पॉक्सो, बाल विवाह और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी कार्यक्रमों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने से जुड़े कानूनों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी बताया जाएगा। अभियान का पहला चरण 26 से 31 अक्टूबर तक चलाया गया है। इसका दूसरा चरण नवंबर 2026 से नवंबर 2027 तक स्कूलों में संचालित होगा। इस दौरान जिले के सैकड़ों स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने की योजना है। अभियान में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ लीगल एड डिफेंस सिस्टम के सदस्य, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयंसेवक, पुलिस पदाधिकारी, एनजीओ और अन्य लोग भी भाग ले रहे हैं। जागरूकता रथ रवाना करने के मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सौरव, लीगल एड डिफेंस के डिप्टी चीफ वीरेंद्र कुमार झा, पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार झा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *