बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा रजौली बिचली गंगा ढाव में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता और सीओ प्रीतम गौतम की मौजूदगी में मृतकों के परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत चेक सौंपे गए। विधायक ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों परिवारों को सहायता राशि दे दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए थे शव बताते चलें कि दो दिन पहले चमथा पंचायत-एक के बीचली दीरी ढाव क्षेत्र में नाव अचानक डूब गई थी। हादसे में दो लोग गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चमथा-एक पंचायत के रजौली गांव निवासी हरदेव महतो की पुत्री रावो कुमारी और सोगारथ महतो के रूप में हुई थी। मुखिया संजय दास ने पहचान और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद राहत राशि बांटी गई। पत्नी और मां को सौंपे गए चेक मृतक सोगारथ महतो की पत्नी मन्नुता देवी और मृतका रावो कुमारी की मां बबीता देवी को चार-चार लाख रुपए के चेक दिए गए। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मेहता ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। विधायक ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। रजौली घाट पर बनेगा पुल नाव हादसे की पुनरावृत्ति रोकने के सवाल पर विधायक ने कहा कि रजौली घाट पर पुल का निर्माण होना है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी की तेज धारा के कारण यहां ढाव बना हुआ है। आसपास के लोग खेती के काम से नाव के जरिए आते-जाते हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर चमथा-एक के मुखिया संजय दास, बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा रजौली बिचली गंगा ढाव में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता और सीओ प्रीतम गौतम की मौजूदगी में मृतकों के परिवारों को आपदा प्रबंधन के तहत चेक सौंपे गए। विधायक ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों परिवारों को सहायता राशि दे दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए थे शव बताते चलें कि दो दिन पहले चमथा पंचायत-एक के बीचली दीरी ढाव क्षेत्र में नाव अचानक डूब गई थी। हादसे में दो लोग गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान चमथा-एक पंचायत के रजौली गांव निवासी हरदेव महतो की पुत्री रावो कुमारी और सोगारथ महतो के रूप में हुई थी। मुखिया संजय दास ने पहचान और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद राहत राशि बांटी गई। पत्नी और मां को सौंपे गए चेक मृतक सोगारथ महतो की पत्नी मन्नुता देवी और मृतका रावो कुमारी की मां बबीता देवी को चार-चार लाख रुपए के चेक दिए गए। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मेहता ने दोनों परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। विधायक ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। रजौली घाट पर बनेगा पुल नाव हादसे की पुनरावृत्ति रोकने के सवाल पर विधायक ने कहा कि रजौली घाट पर पुल का निर्माण होना है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा नदी की तेज धारा के कारण यहां ढाव बना हुआ है। आसपास के लोग खेती के काम से नाव के जरिए आते-जाते हैं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर चमथा-एक के मुखिया संजय दास, बीपीआरओ विश्वनाथ कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेक पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

