टायर फटते ही कंटेनर में लगी आग, प्लास्टिक-आइटम धधक उठा:NH-52 पर बनास पुलिया पर हादसा; डेढ़ घंटे में पाया काबू

टायर फटते ही कंटेनर में लगी आग, प्लास्टिक-आइटम धधक उठा:NH-52 पर बनास पुलिया पर हादसा; डेढ़ घंटे में पाया काबू

टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर बनास पुलिया पर चलते कंटेनर ट्रेलर का टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रेलर के निचले हिस्से में आग लग गई। कंटेनर में प्लास्टिक का आइटम था। ऐसे में आग तेजी से फैली। वक्त रहते ड्राइवर-क्लिनर ने उतरकर जान बचाई। गनीमत रही कि ट्रेलर बेकाबू नहीं हुआ। घटना शुक्रवार शाम को हुई। लपटें और गुबार देख हाईवे पर गाड़ियों की कतार लग गई। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सदर और बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और ट्रैफिक को वन-वे कराया। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका और यातायात सुचारु हुआ। उत्तराखंड से गुजरात जा रहा था कंटेनर जानकारी के अनुसार कंटेनर उत्तराखंड से टोंक होते हुए गुजरात की ओर जा रहा था। इसी दौरान बनास पुलिया पर अचानक उसका टायर फट गया। कंटेनर में भरे प्लास्टिक का सामान ने तेजी से आग पकड़ी। लपटों ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से दूर रखा, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए। कोटा जाने वाली गाड़ियों को किया डायवर्ट सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जयपुर से कोटा की ओर जाने वाले वाहनों को बनास पुलिया पर बने दूसरे पुल से डायवर्ट कर निकाला। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर टायर फटने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *