मोतिहारी-10 मवेशियों से लदा पिकअप पकड़ा, चालक अरेस्ट:पूछताछ में जुटी पुलिस, तस्करी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश

मोतिहारी-10 मवेशियों से लदा पिकअप पकड़ा, चालक अरेस्ट:पूछताछ में जुटी पुलिस, तस्करी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश

मोतिहारी में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने 10 मवेशियों से लदे एक पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर मवेशियों की खरीद-बिक्री और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुआरी देवी चौक पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 10 मवेशी मिले। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पिकअप और मवेशियों को जब्त कर लिया। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चालक ने कुछ जानकारियां दी हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है। एसपी के निर्देश पर चल रहा वाहन जांच अभियान एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में पशु तस्करी के मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं और मवेशियों को मुक्त कराया गया है। पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। मोतिहारी में पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने 10 मवेशियों से लदे एक पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर मवेशियों की खरीद-बिक्री और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुआरी देवी चौक पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 10 मवेशी मिले। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पिकअप और मवेशियों को जब्त कर लिया। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चालक ने कुछ जानकारियां दी हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है। एसपी के निर्देश पर चल रहा वाहन जांच अभियान एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में पशु तस्करी के मामलों में कई गिरफ्तारियां हुई हैं और मवेशियों को मुक्त कराया गया है। पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *