गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में कौशल्या चौक के पास मामूली विवाद में बदमाशों ने एक ट्रैवल एजेंसी संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संचालक समेत तीन युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संचालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। ऑफिस बंद कर स्टाफ के साथ लौट रहा था संचालक घायल ट्रैवल एजेंसी संचालक की पहचान सरेया वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. यासिम अहमद के बेटे बिट्टू अहमद के रूप में हुई है। उनके साथ घायल हुए स्टाफ मोहम्मद नसीम के बेटे शमीर और बसडिला वार्ड नंबर-6 निवासी अली अख्तर के बेटे मंसूर आलम हैं। बताया जाता है कि बिट्टू विदेश भेजने से संबंधित काम के लिए ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। वह ऑफिस बंद करने के बाद अपने स्टाफ के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान कौशल्या चौक के पास कुछ स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार चाकू से बिट्टू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे साथियों को भी पीटा हमले में बिट्टू के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दोनों साथियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, CCTV फुटेज की जांच घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में कौशल्या चौक के पास मामूली विवाद में बदमाशों ने एक ट्रैवल एजेंसी संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संचालक समेत तीन युवक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संचालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। ऑफिस बंद कर स्टाफ के साथ लौट रहा था संचालक घायल ट्रैवल एजेंसी संचालक की पहचान सरेया वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. यासिम अहमद के बेटे बिट्टू अहमद के रूप में हुई है। उनके साथ घायल हुए स्टाफ मोहम्मद नसीम के बेटे शमीर और बसडिला वार्ड नंबर-6 निवासी अली अख्तर के बेटे मंसूर आलम हैं। बताया जाता है कि बिट्टू विदेश भेजने से संबंधित काम के लिए ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। वह ऑफिस बंद करने के बाद अपने स्टाफ के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान कौशल्या चौक के पास कुछ स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने धारदार चाकू से बिट्टू पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे साथियों को भी पीटा हमले में बिट्टू के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दोनों साथियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, CCTV फुटेज की जांच घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

