पलवल में ग्रामीण के खाते से निकाले ₹90 हजार:UPI के माध्यम से ट्रांसफर की रकम, दो बार की गई ट्रांजेक्शन

पलवल में ग्रामीण के खाते से निकाले ₹90 हजार:UPI के माध्यम से ट्रांसफर की रकम, दो बार की गई ट्रांजेक्शन

पलवल के मिंडकोला गांव के रहने वाले ब्रजलाल के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 90 हजार रुपए निकाल लिए गए। उनकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रजलाल ने पुलिस को बताया कि उनका खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में है। जुलाई में यूपीआई के जरिए मारुफ अली नाम के व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए। खाते की पुष्टि के लिए एक-एक रुपए के दो ट्रांजेक्शन वापस किए गए। इसके तुरंत बाद मनिंदर सिंह के नाम की यूपीआई आईडी से 40 हजार रुपए और निकाल लिए गए। साइबर ठगी का हुआ शिकार ब्रजलाल ने बैंक जाकर जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। ब्रजलाल ने बताया कि उन्हें दिल की बीमारी है, इसलिए वे समय पर थाने में बयान दर्ज कराने नहीं जा सके। तबीयत में सुधार के बाद उन्होंने 28 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच कर रही है कि जिन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए, वे किसके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *