पटना में साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पटना और रोहतास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 38 ATM कार्ड, 9 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 19 बैंक पासबुक और QR स्कैनर समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित आदर्श कॉलोनी की गली नंबर-3 में एक किराये के मकान में छापेमारी की गई। यहां से शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव निवासी 24 वर्षीय बब्लू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पटना में है मामला दर्ज उसके पास से ATM कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन और QR स्कैनर बरामद किया गया। इस संबंध में साइबर थाना, पटना में कांड संख्या 1451/2026 दर्ज किया गया। बब्लू कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अवधूत नगर में छापेमारी की। यहां से अंशु कुमारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से भी साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते और ATM कार्ड से जुड़े सामान बरामद किए हैं। 50 साइबर शिकायतें दर्ज पुलिस के मुताबिक, जब्त बैंक खातों के तकनीकी विश्लेषण में करीब 1.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पता चला है। इन बैंक खातों के खिलाफ अलग-अलग जगहों से करीब 50 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पटना में साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पटना और रोहतास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 38 ATM कार्ड, 9 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 19 बैंक पासबुक और QR स्कैनर समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित आदर्श कॉलोनी की गली नंबर-3 में एक किराये के मकान में छापेमारी की गई। यहां से शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव निवासी 24 वर्षीय बब्लू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पटना में है मामला दर्ज उसके पास से ATM कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन और QR स्कैनर बरामद किया गया। इस संबंध में साइबर थाना, पटना में कांड संख्या 1451/2026 दर्ज किया गया। बब्लू कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अवधूत नगर में छापेमारी की। यहां से अंशु कुमारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से भी साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते और ATM कार्ड से जुड़े सामान बरामद किए हैं। 50 साइबर शिकायतें दर्ज पुलिस के मुताबिक, जब्त बैंक खातों के तकनीकी विश्लेषण में करीब 1.20 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पता चला है। इन बैंक खातों के खिलाफ अलग-अलग जगहों से करीब 50 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

