IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढत के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.42 फीसदी या 308 अंक की बढ़त के साथ 74,459 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.51 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,053 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ट्रेंट में 5.20 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा इंडिगो में 4.06 फीसदी और इन्फोसिस में 3.37 फीसदी तेजी दर्ज हुई। एनटीपीसी, पावरग्रिड, इरनल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और बीईएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
ट्रेंट 3,017.30 +5.44%
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) 4,877.60 +4.33%
इंफोसिस 1,185.00 +3.36%
अपोलो हॉस्पिटल्स 8,448.00 +3.02%
पावर ग्रिड 265.00 +1.92%
एनटीपीसी 316.25 +1.85%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,428.10 +1.72%
इटरनल 343.65 +1.72%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,981.40 +1.66%
सिप्ला 1,378.90 +1.54%
एचडीएफसी लाइफ 524.90 +1.53%
एचडीएफसी बैंक 692.80 +1.39%
टेक महिंद्रा 1,790.80 +1.20%
मैक्स हेल्थकेयर 860.00 +1.04%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
श्रीराम फाइनेंस 823.15 -2.13%
नेस्ले इंडिया 1,167.00 -1.82%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,840.30 -1.72%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 204.50 -1.21%
अडानी पोर्ट्स 1,850.00 -1.18%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11,045.00 -1.16%
टाटा स्टील 167.60 -1.10%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,579.40 -1.09%
कोल इंडिया 389.00 -1.04%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 961.85 -1.03%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,246.00 -0.75%
एक्सिस बैंक 1,217.00 -0.65%
बजाज ऑटो 10,350.00 -0.32%
मारुति सुजुकी 11,397.00 -0.25%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *