बड़हलगंज में कम्पोस्ट पिट शिलान्यास:जैविक कचरे से बनेगी प्राकृतिक खाद, किसानों को उर्वरता बढ़ाने का संदेश

बड़हलगंज में कम्पोस्ट पिट शिलान्यास:जैविक कचरे से बनेगी प्राकृतिक खाद, किसानों को उर्वरता बढ़ाने का संदेश

गोरखपुर के नगर पंचायत बड़हलगंज में कूड़े-कचरे के निस्तारण और जैविक खाद तैयार करने के उद्देश्य से कम्पोस्ट पिट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सभासद रवि साहनी के साथ शिलान्यास किया। इस कम्पोस्ट पिट के माध्यम से गीले और जैविक कचरे का उपयोग कर वर्मी कंपोस्ट और नादेप खाद तैयार की जाएगी। इससे कचरे का बेहतर निस्तारण होने के साथ किसानों को प्राकृतिक खाद उपलब्ध हो सकेगी। महेश उमर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित हो रही है। जैविक खाद मिट्टी की सेहत सुधारने का विकल्प है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की। इस अवसर पर सभासद, जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *