बहराइच में आठ केंद्रों पर PET:दूसरी पाली में पहुंचे अभ्यर्थी, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिली एंट्री

बहराइच में आठ केंद्रों पर PET:दूसरी पाली में पहुंचे अभ्यर्थी, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिली एंट्री

बहराइच जिले में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) आठ केंद्रों पर दो पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दूसरी पाली के अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर एक बजे से अभ्यर्थियों की तलाशी और प्रवेश पत्रों की जांच के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में करीब छह हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। राजकीय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और वैद्य भगवानदीन इंटर कॉलेज समेत आठ केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। नकल रोकने और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ नगर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *