Pune News: पुणे में तीन दिन से खड़ी कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Pune News: पुणे में तीन दिन से खड़ी कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

Pune Crime News: पुणे के सारसबाग इलाके में नेहरू स्टेडियम के सामने खड़ी एक कार में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कार पिछले दो से तीन दिनों से एक ही जगह खड़ी थी। शुक्रवार कार से तेज दुर्गंध आने पर एक राहगीर को शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान लोणी कालभोर निवासी शुभम बनसोडे के रूप में हुई है।

स्वारगेट पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव कार में कैसे पहुंचा। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम के सामने खड़ी एक कार से तेज दुर्गंध आ रही थी। वहां से गुजर रहे एक नागरिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्वारगेट पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर एक युवक का शव मिला। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फॉरेंसिक टीम ने की कार की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने कार के अंदर और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार कितने समय से वहां खड़ी थी और युवक किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी। स्वारगेट पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गणपतराव निकम ने बताया कि शुक्रवार को कार से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या उसकी मौत किसी अन्य वजह से हुई है।

दो से तीन दिन पुराना हो सकता है शव

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शुभम की मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी या नहीं। कार इतने दिनों से एक ही जगह खड़ी थी और शुक्रवार उसमें से दुर्गंध आने के बाद मामला सामने आया। पुलिस युवक की पहचान और उसके पिछले दिनों के घटनाक्रम से जुड़ी जानकारियां जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शुभम कार में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने मौत की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *