अमृतसर में CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस:बंडाला बोले-पंजाब सरकार भी दो महीने की मेहमान, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली

अमृतसर में CEC के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस:बंडाला बोले-पंजाब सरकार भी दो महीने की मेहमान, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली

अमृतसर में पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए। बंडाला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नियमों को ताक पर रखकर मनमर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों को निडरता से जनता के सामने रखा। बंडाला ने यह भी कहा कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इस्तीफे और विवादित प्रक्रियाएं रद्द होने तक चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस बंडाला ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और विवादित प्रक्रियाएं रद्द नहीं होतीं, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली में रैली करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा नेता सुनील जाखड़ की कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर बंडाला ने कहा कि इस बारे में फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। फतेहजंग सिंह बाजवा के बारे में उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा इस पर बेहतर जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला भी है, लेकिन पार्टी में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं है। विचारधारा से जुड़े साथियों के लिए खुले हैं दरवाजे : बंडाला पार्टी छोड़कर गए पूर्व नेताओं की घर वापसी से जुड़े सवालों पर डैनी बंडाला ने कहा कि कांग्रेस एक विशाल परिवार है और जो भी साथी विचारधारा के साथ वापस आना चाहते हैं, उनका पार्टी में हमेशा स्वागत है। पंजाब में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बंडाला ने कहा कि सूबे में पूरी तरह से ‘जंगलराज’ स्थापित हो चुका है। हाल ही में मथा टेकने गए युवकों पर हुई गोलीबारी और मौतों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस-प्रशासन का खौफ खत्म हो चुका है और कानून-व्यवस्था के पंख लग चुके हैं। कुर्सी पर बैठकर तमाशा देख रहे मुख्यमंत्री- बंडाला उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपनी कुर्सी पर बैठकर तमाशा देख रहे हैं और लगातार हो रही हत्याओं व अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों पर तंज कसते हुए डैनी बंडाला ने कहा कि ‘आप’ चाहे नए चेहरे उतारे या पुराने, पंजाब की जनता इनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार अब केवल दो महीने की मेहमान है और आगामी दिनों में राज्य की जनता झाड़ू फेरकर इनका सूपड़ा साफ कर देगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *