बोकारो में सड़क हादसे में सुभाष महतो की मौत:NH-32 पर सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, ससुराल से पुरुलिया लौट रहे थे

बोकारो में सड़क हादसे में सुभाष महतो की मौत:NH-32 पर सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, ससुराल से पुरुलिया लौट रहे थे

बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 के बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक हादसे में सुभाष महतो की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे महतो मोड़ के पास सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। उनके साथ बाइक पर मौजूद गीता देवी घायल हुईं। परिजनों के मुताबिक, सुभाष महतो अपने ससुराल चोटीटांड से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपने घर उड़ा पौंचा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी फोन से मिली। सुभाष के साले ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद गीता देवी की हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल कर्मी के मुताबिक, पुलिस सुभाष को सुबह करीब 9 बजे KM मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 के बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक हादसे में सुभाष महतो की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे महतो मोड़ के पास सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। उनके साथ बाइक पर मौजूद गीता देवी घायल हुईं। परिजनों के मुताबिक, सुभाष महतो अपने ससुराल चोटीटांड से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में अपने घर उड़ा पौंचा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी फोन से मिली। सुभाष के साले ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद गीता देवी की हालत गंभीर बताई गई। अस्पताल कर्मी के मुताबिक, पुलिस सुभाष को सुबह करीब 9 बजे KM मेमोरियल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *