आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को पश्चिम गोदावरी जिले में कहा कि चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण राज्य के बिजली ढांचे को 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पश्चिम गोदावरी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक रहा, जहां बिजली के 3,700 खंभे उखड़ गए। कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, चक्रवात के कारण राज्य के बिजली ढांचे को प्राथमिक अनुमान के मुताबिक लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विस्तृत मूल्यांकन के बाद नुकसान की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की बहाली के काम में करीब 1,700 कर्मचारी लगे हुए हैं, जबकि राज्य की तीनों बिजली वितरण कंपनियों से 500 अतिरिक्त कर्मचारियों को भी काम पर लगाया जा रहा है।

