विवाद से मना करने पर युवक को चाकू मारा:शौच से लौटते समय 3 लोगों ने रास्ता रोका; हाथ पकड़कर जांघ में वार कर भागा

विवाद से मना करने पर युवक को चाकू मारा:शौच से लौटते समय 3 लोगों ने रास्ता रोका; हाथ पकड़कर जांघ में वार कर भागा

दमोह देहात थाना क्षेत्र के धुवातला के पास गुरुवार रात शौच के लिए गए एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि विवाद करने से मना करने पर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे ने जांघ में चाकू मार दिया। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वापस लौटते समय रास्ते में रोका घायल की पहचान धुवातला निवासी यदुनंदन पटेल (27), पिता रामदास पटेल के रूप में हुई है। यदुनंदन ने बताया कि वह गुरुवार रात धुवातला के पास शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय दुर्गेश रैकवार अपने दो साथियों के साथ मिला। तीनों ने उसे रोककर विवाद शुरू कर दिया। घायल के मुताबिक, उसने विवाद करने से मना किया तो दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसी दौरान दुर्गेश रैकवार ने उसकी जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल मामले में घायल के बताए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *