हरदा में मंगलवार, 3 नवंबर को बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक होगी। इसमें हरदा वृत्त के उपभोक्ताओं की शिकायतों और आवेदनों पर सुनवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के हरदा उपमहाप्रबंधक ने बताया कि बैठक छोटी हरदा स्थित वृत्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उपभोक्ता इस दौरान अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इन मामलों की नहीं होगी सुनवाई फोरम में बिजली अधिनियम की धारा 126, 135, 139 और 161 से जुड़ी शिकायतें नहीं सुनी जाएंगी। इसके अलावा बकाया राशि की वसूली से जुड़े ऐसे विवाद भी नहीं लिए जाएंगे, जिनमें बिल की राशि को लेकर कोई विवाद न हो। अन्य पात्र शिकायतें फोरम के सामने रखी जा सकती हैं। आवेदन के साथ लाने होंगे ये दस्तावेज शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को संबंधित बिजली बिल, पहले किए गए आवेदन की प्रति, भुगतान की रसीद और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

