अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।उन्होंने 120 मैचों में यह माइल स्टोन हासिल किया। शारजाह में गुरुवार को राशिद खान ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर तादिवनाशे मरुमानी को LBW किया। मरुमानी राशिद का 200वां विकेट बने। इस मैच को अफगानिस्तान ने 19 रन से जीता। उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला एक नवंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर तक 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम, इब्राहिम जादरान और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके। सदीकुल्लाह अटल ने 17 रन बनाए। 38 रन पर 5वां विकेट गंवाने के बाद उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रन जोड़े। यह पुरुष T20I में छठे या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए। उमरजई ने 44 गेंदों पर पूरा किया शतक उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T20I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। दूसरी ओर इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। राशिद ने आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा। टीम ने पुरुष T20I में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह शुरुआती 4 विकेट 20 से कम रन पर गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। रजा का शतक, जिम्बाब्वे को जीत नहीं दिला सके 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। राशिद ने मरुमानी को LBW आउट किया। इसके बाद फरीद अहमद ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। आधी टीम 82 रन पर आउट हो गई। यहां से कप्तान सिकंदर रजा और डेब्यू कर रहे तफाद्जवा त्सिगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के लगाए। 40 साल के रजा पुरुष T20I में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका। ——————————————— टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मैच जीतेगा या नहीं। इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।उन्होंने 120 मैचों में यह माइल स्टोन हासिल किया। शारजाह में गुरुवार को राशिद खान ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर तादिवनाशे मरुमानी को LBW किया। मरुमानी राशिद का 200वां विकेट बने। इस मैच को अफगानिस्तान ने 19 रन से जीता। उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला एक नवंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने चौथे ओवर तक 5 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद अकरम, इब्राहिम जादरान और शाहिदुल्लाह कमाल खाता नहीं खोल सके। सदीकुल्लाह अटल ने 17 रन बनाए। 38 रन पर 5वां विकेट गंवाने के बाद उमरजई और इजाज अहमद अहमदजई ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रन जोड़े। यह पुरुष T20I में छठे या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 176 रन बनाए। उमरजई ने 44 गेंदों पर पूरा किया शतक उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T20I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। दूसरी ओर इजाज अहमद अहमदजई ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों की साझेदारी ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। राशिद ने आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा। टीम ने पुरुष T20I में एक और रिकॉर्ड बनाया। वह शुरुआती 4 विकेट 20 से कम रन पर गंवाने के बाद 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी। रजा का शतक, जिम्बाब्वे को जीत नहीं दिला सके 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। राशिद ने मरुमानी को LBW आउट किया। इसके बाद फरीद अहमद ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। आधी टीम 82 रन पर आउट हो गई। यहां से कप्तान सिकंदर रजा और डेब्यू कर रहे तफाद्जवा त्सिगा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 120 रन जोड़े। रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के लगाए। 40 साल के रजा पुरुष T20I में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। हालांकि, उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका। ——————————————— टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मैच जीतेगा या नहीं। इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

