भोपाल और इंदौर मेट्रो स्टेशनों पर आज (30 अक्टूबर) से यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वे स्टेशन पर जाएंगे और वहां लगी टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) के जरिए टिकट ले सकेंगे। मेट्रो कॉरपोरेशन का दावा है कि यात्रियों को सिर्फ 30 मिनट की प्रोसेस करने के बाद टिकट मिल जाएगा। इस प्रक्रिया में यात्री लाइन में नहीं लग सकेंगे। यह टीवीएम ठीक वैसी है, जो रानी कमलापति या अन्य रेलवे स्टेशनों पर लगी है। शुरुआत में मेट्रो कर्मचारी टीवीएम के पास खड़े रहेंगे। ताकि, यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। मशीन में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ब्रेल लिपि का प्रावधान भी किया गया है। जिससे मेट्रो सेवाओं को अधिक सुलभ एवं समावेशी बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि, मेट्रो में अभी यात्रियों की संख्या कम है, जबकि रोजाना खर्च लाखों रुपए हो रहा है। भोपाल में ऑरेंज लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर में सुभाष नगर से एम्स के बीच मेट्रो चल रही है। जिसमें कुल 6 स्टेशन- सुभाषनगर, एम्स, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएफ ऑफिस, अलकापुरी और एम्स है। ऑरेंज लाइन के सेकंड फेस- सुभाषनगर से करोंद तक काम चल रहा है। ब्लू लाइन पर भदभदा से रत्नागिरी के बीच भी मेट्रो का काम जारी है। हर स्टेशन पर 2 मशीनें दोनों शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) लगाई गईं हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री स्वयं आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। भोपाल में 6 स्टेशनों पर कुल 12 मशीनें हैं। टिकट के लिए अब 3 विकल्प भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट प्राप्त करने के लिए आज से 3 विकल्प हो जाएंगे। यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेशनों पर उपलब्ध टिकट काउंटरों तथा अब टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से भी टिकट प्राप्त किया जा सकेगा।ि डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था के अंतर्गत यात्री UPI, QR कोड एवं ई-वॉलेट जैसे कैशलेस भुगतान विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो टिकट पर ये छूट भी ले सकते हैं मेट्रो यात्रियों को टिकट पर विशेष छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के अंतर्गत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त छूट, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है। ग्रुप टिकट की सुविधा को भी सरल बनाया गया है। जिसके तहत अब केवल दो यात्री मिलकर ग्रुप टिकट का लाभ ले सकते हैं।

