Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase-2 Live Updates: जयपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से प्रदेश के 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 21,839 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 11,799 मतदान केंद्र बनाए हैं। ग्राम पंचायतों में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान शुरू होने के साथ ही गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे हैं।

