राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी चैंपियनशिप 2026:नालंदा की दो सगी बहनों ने दिल्ली में रचा इतिहास; बिहार को दिलाया रजत पदक

राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी चैंपियनशिप 2026:नालंदा की दो सगी बहनों ने दिल्ली में रचा इतिहास; बिहार को दिलाया रजत पदक

नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी खेल प्रतियोगिता (2026-27) में बिहार की अंडर-17 बालिका टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। राज्य की इस बड़ी कामयाबी में नालंदा जिले की दो सगी बहन कोमल कुमारी और प्रियांशु कुमारी ने अपने शानदार खेल कौशल और रणनीतिक सूझबूझ से अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय पटल पर दोनों बहनों के इस प्रदर्शन से पूरे जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। स्टेडियम में दिखा बेटियों का दम प्रतियोगिता के दौरान बिहार की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। नालंदा की कोमल और प्रियांशु ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का संतुलन बनाए रखा, जिससे टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में बढ़त मिली। ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनीं दोनों बहनें रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज ने टीम और दोनों बहनों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार की बेटियों का यह मुकाम पूरे सूबे के लिए गौरव की बात है। कोमल और प्रियांशु का समर्पण ग्रामीण क्षेत्रों की उन तमाम बालिकाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगा जो खेलों में अपना भविष्य तलाश रही हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और नियमित विशेष प्रशिक्षण शिविर उपलब्ध कराने के लिए रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति के प्रयासों की सराहना की। खेल जगत और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी बधाई बिहार टीम की इस सफलता और कोमल-प्रियांशु के उम्दा प्रदर्शन पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, खेल संघों और प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति, जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, नालंदा संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, जदयू नेता धनंजय देव, खेल निदेशक संजय कुशवाहा, डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. निर्जल नाथ, कोच सौरभ कुमार, सुबोध कुमार, विपिन कुमार, सूरज कुमार, दल प्रभारी विवेक कुमार, रितेश रंजन, शेखर कुमार और चुनचुन कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 28 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय रग्बी खेल प्रतियोगिता (2026-27) में बिहार की अंडर-17 बालिका टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। राज्य की इस बड़ी कामयाबी में नालंदा जिले की दो सगी बहन कोमल कुमारी और प्रियांशु कुमारी ने अपने शानदार खेल कौशल और रणनीतिक सूझबूझ से अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रीय पटल पर दोनों बहनों के इस प्रदर्शन से पूरे जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है। स्टेडियम में दिखा बेटियों का दम प्रतियोगिता के दौरान बिहार की खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। नालंदा की कोमल और प्रियांशु ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का संतुलन बनाए रखा, जिससे टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में बढ़त मिली। ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा बनीं दोनों बहनें रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के महासचिव रेंसी राकेश राज ने टीम और दोनों बहनों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बिहार की बेटियों का यह मुकाम पूरे सूबे के लिए गौरव की बात है। कोमल और प्रियांशु का समर्पण ग्रामीण क्षेत्रों की उन तमाम बालिकाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगा जो खेलों में अपना भविष्य तलाश रही हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और नियमित विशेष प्रशिक्षण शिविर उपलब्ध कराने के लिए रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति के प्रयासों की सराहना की। खेल जगत और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी बधाई बिहार टीम की इस सफलता और कोमल-प्रियांशु के उम्दा प्रदर्शन पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, खेल संघों और प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति, जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, नालंदा संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, जदयू नेता धनंजय देव, खेल निदेशक संजय कुशवाहा, डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. निर्जल नाथ, कोच सौरभ कुमार, सुबोध कुमार, विपिन कुमार, सूरज कुमार, दल प्रभारी विवेक कुमार, रितेश रंजन, शेखर कुमार और चुनचुन कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *