बी वॉक चौथे सेमेस्टर में अंजलि सेकंड, तमन्ना थर्ड

बी वॉक चौथे सेमेस्टर में अंजलि सेकंड, तमन्ना थर्ड

भास्कर न्यूज | जालंधर लायलपुर खालसा कॉलेज में बी.वॉक (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट) चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट स्थान हासिल किए। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार छात्रा अंजलि ने 10 में से 8.00 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तमन्ना सैनी ने 7.91 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष सरदारनी बलबीर कौर ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने कहा कि जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय परीक्षाओं में विशेष स्थान या मेरिट में आते हैं, उन्हें संस्थान की ओर से विशेष सुविधाएं भी दी जाती हैं। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार आनंद, कंप्यूटर साइंस व आई.टी. विभाग प्रमुख, प्रो. नवनीत कौर, प्रो. रतनाकर मान और प्रो. जसदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *