मुरादाबाद में चांद देखकर महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत:छलनी से पति का चेहरा देखा, मंदिरों में पूजा कर परिवार की खुशहाली मांगी

मुरादाबाद में चांद देखकर महिलाओं ने खोला करवाचौथ का व्रत:छलनी से पति का चेहरा देखा, मंदिरों में पूजा कर परिवार की खुशहाली मांगी

मुरादाबाद में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद उन्होंने चांद निकलने का इंतजार किया। चंद्रमा के दर्शन होते ही महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर अर्घ्य दिया और पति की आरती उतारी। इसके बाद छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। कोठीवाल नगर स्थित गीता ज्ञान मंदिर में पूजन से पहले धार्मिक अनुष्ठान हुआ। मंदिर के पुजारी गिरिजाभूषण मिश्रा ने महिलाओं से गणपति पूजन कराया। महिलाओं ने भगवान गणेश की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान करवाचौथ के पारंपरिक गीत भी गाए गए। बुध बाजार स्थित दुर्गा भवन मंदिर में भी महिलाओं ने करवाचौथ का पूजन किया। दिनभर व्रत रखने के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की और चांद निकलने का इंतजार किया। चंद्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य दिया, पति की आरती उतारी और छलनी से उनका चेहरा देखकर व्रत खोला। करवाचौथ पर घरों और मंदिरों में उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *