बादलों के कारण ललितपुर में चांद नहीं दिखा:करवा चौथ पर महिलाओं ने थाली में चांद की आकृति बनाकर खोला व्रत; 100 से अधिक महिलाओं ने की पूजा

बादलों के कारण ललितपुर में चांद नहीं दिखा:करवा चौथ पर महिलाओं ने थाली में चांद की आकृति बनाकर खोला व्रत; 100 से अधिक महिलाओं ने की पूजा

ललितपुर में गुरुवार रात 11 बजे तक बादल छाए रहे और चांद नहीं दिखा। करवा चौथ का व्रत रखने वाली कई महिलाओं ने थाली में चांद की आकृति बनाकर अर्घ्य दिया और पति की पूजा के बाद व्रत खोला। कुछ महिलाएं रात 10 बजे तक छत पर चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। देखें, 6 तस्वीरें… रामराजा मंदिर में गुरुवार शाम 7 बजे 100 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। 56 साल से करवा चौथ का व्रत रख रहीं कमलेश चोपड़ा ने बताया कि वह पति की लंबी उम्र की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। मंदिर में पंडित महादेव प्रसाद दुबे और हरिओम दुबे ने पूजा कराई। इस मौके पर कमलेश चोपड़ा, तनु चोपड़ा, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, जया उपासाई, सीमा साहू, देवया, लक्ष्मी, सीमा, मानसी, अनीता जायसवा, रेखा और रश्मि राजेश दोडवानी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *