पिकनिक मनाने गया युवक रेलवे डैम में डूबा, मौत:झांसी में दोस्तों के साथ गया था, परिजनों में शोक का माहौल

पिकनिक मनाने गया युवक रेलवे डैम में डूबा, मौत:झांसी में दोस्तों के साथ गया था, परिजनों में शोक का माहौल

झांसी के गड़िया रेलवे डैम में गुरुवार को पिकनिक मनाने गए 29 वर्षीय विवेक बुंदेला की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ डैम में नहा रहा था। विवेक सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरक पट्टी भट्टा गांव का रहने वाला था। वह राजू, रज्जू और असरद के साथ डैम पर गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रेम नगर थाना अध्यक्ष शेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने विवेक का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक अपने पिता सुंदरलाल वर्मा का सबसे छोटा बेटा था। वह गोविंद चौराहे की एक दुकान में काम करता था। उसकी पत्नी खुशबू ने करवा चौथ का व्रत रखा था। विवेक के परिवार में एक बेटा है। प्रेम नगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *