पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी:2022 के केस में हुई थी गिरफ्तारी, डुमरा रेलवे गुमटी पर टेंपो से कूदा

पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी:2022 के केस में हुई थी गिरफ्तारी, डुमरा रेलवे गुमटी पर टेंपो से कूदा

सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा शराब मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। बथनाहा थाना पुलिस ने उसे गुरुवार को वर्ष 2022 के शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे टेंपो से न्यायालय ले जा रहे थे। इसी दौरान डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा रेलवे गुमटी के पास वह टेंपो से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बंद रेलवे गुमटी का फायदा उठाकर भागा जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऋषि कुमार को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी। डुमरा की भीसा रेलवे गुमटी पर फाटक बंद था। इसी दौरान आरोपी टेंपो से कूदकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह मौके से निकल गया। वर्ष 2022 के शराब मामले में हुई थी गिरफ्तारी फरार आरोपी की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बंबुरबन गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। बथनाहा थाना पुलिस ने उसे वर्ष 2022 के शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी। डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज आरोपी के फरार होने के मामले में डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ बोले- आरोपी की तलाश जारी सदर-2 एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि न्यायालय ले जाने के दौरान आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा शराब मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। बथनाहा थाना पुलिस ने उसे गुरुवार को वर्ष 2022 के शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे टेंपो से न्यायालय ले जा रहे थे। इसी दौरान डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा रेलवे गुमटी के पास वह टेंपो से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बंद रेलवे गुमटी का फायदा उठाकर भागा जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऋषि कुमार को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी। डुमरा की भीसा रेलवे गुमटी पर फाटक बंद था। इसी दौरान आरोपी टेंपो से कूदकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह मौके से निकल गया। वर्ष 2022 के शराब मामले में हुई थी गिरफ्तारी फरार आरोपी की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बंबुरबन गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र ऋषि कुमार के रूप में हुई है। बथनाहा थाना पुलिस ने उसे वर्ष 2022 के शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी। डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज आरोपी के फरार होने के मामले में डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ बोले- आरोपी की तलाश जारी सदर-2 एसडीपीओ आशीष आनंद ने बताया कि न्यायालय ले जाने के दौरान आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *