दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता:एक नवंबर को लालकुर्ती के पास एसजीएम ग्राउंड में होगा आयोजन

दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता:एक नवंबर को लालकुर्ती के पास एसजीएम ग्राउंड में होगा आयोजन

दीपावली के त्योहार पर लोगों के बीच आपसी मेलजोल और पारिवारिक एकता का संदेश देने के लिए एक नवंबर को पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। लालकुर्ती के पास एसजीएम ग्राउंड में सुबह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता को आमंत्रित किया गया है। गुरुवार को आयोजक नीरज मित्तल ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। भजन संध्या के बाद होगा सहभोज नीरज मित्तल ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। इसमें भगवान श्रीराम और हनुमानजी के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। भजन संध्या के बाद सभी लोग एक साथ बैठकर सहभोज करेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इसी भावना के साथ यह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को एक साथ आने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा। पार्टी नेतृत्व का निर्णय होगा सर्वमान्य प्रेसवार्ता के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरज मित्तल ने कहा कि टिकट देने का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वे उसके साथ तन-मन-धन से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और नेतृत्व का फैसला सभी को स्वीकार होगा। उनके अनुसार, दीपावली मिलन समारोह का उद्देश्य राजनीतिक गतिविधियों से अलग लोगों को एक परिवार की तरह जोड़ना और आपसी संबंधों को मजबूत करना भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *