ससुराल आए युवक की कुएं में गिरने से मौत:बलिया में पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ससुराल आए युवक की कुएं में गिरने से मौत:बलिया में पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार, मालवीय नगर में गुरुवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने ससुराल आया था। मृतक की पहचान धनंजय (35), पुत्र सरल राम, निवासी देवरियाकला, थाना फेफना, जिला बलिया के रूप में हुई है।
पुलिस को गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे सूचना मिली कि वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, बलिया भेज दिया गया। थानाध्यक्ष लालमनि सरोज ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *