गाजीपुर में PET परीक्षा के चलते स्कूल रहेंगे बंद:19 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, 16,704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

गाजीपुर में PET परीक्षा के चलते स्कूल रहेंगे बंद:19 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, 16,704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

गाजीपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के चलते शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार शाम 7 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक अपने तय काम के लिए उपस्थित रहेंगे। जिले में PET की परीक्षा 19 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें कुल 16,704 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों के साथ अभिभावकों के आने से परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ने की संभावना है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और अभिभावकों के वाहनों की संख्या भी बढ़ सकती है, जिससे प्रमुख रास्तों और केंद्रों के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। स्कूल बंद रहने से नियमित कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की आवाजाही नहीं होगी। हालांकि, परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों में तैनात शिक्षकों को ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *