झाबुआ में कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की मौत:ग्राम बरोड़ में नाना के घर आई थी; खेलते समय हादसा

झाबुआ में कच्ची दीवार गिरने से बच्ची की मौत:ग्राम बरोड़ में नाना के घर आई थी; खेलते समय हादसा

झाबुआ के ग्राम बरोड़ में गुरुवार को कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। वह घर के पास खेल रही थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। एक माह से थी नान के घर शिवनी बेहरा महूड़ा निवासी थी। वह पिछले एक महीने से अपने नाना गोपाल पिता नानिया खपेड़ के घर रह रही थी। गुरुवार को घर के पास खेलते समय पुरानी कच्ची दीवार उस पर गिर गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कल्याणपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर, स्थानीय पटवारी पूजा औसारी, चौकीदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लेकर पंचनामा बनाया। डिप्टी कलेक्टर ने दी सांत्वना डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर ने परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के लिए प्रकरण उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है और शासन के नियमों के अनुसार सहायता जल्द स्वीकृत कराने की कोशिश की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *