तोशाम एसडीएम ने दी स्टोन क्रशर संचालकों को हिदायत:बोले- प्रदूषण रोकने के लिए पानी का छिड़काव करें, ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश

तोशाम एसडीएम ने दी स्टोन क्रशर संचालकों को हिदायत:बोले- प्रदूषण रोकने के लिए पानी का छिड़काव करें, ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश

भिवानी जिले में तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार ने खानक स्टोन क्रशर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मीटिंग में धूल प्रदूषण रोकने, वाहनों की लोडिंग, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। संदीप कुमार ने क्रेशर यूनियन के प्रतिनिधियों से धूल-मिट्टी रोकने के लिए नियमित पानी छिड़कने को कहा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने वाहनों की लोडिंग के तय नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए। प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करने के निर्देश उन्होंने क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित पक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैठक में यूनियन पदाधिकारियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और स्वच्छ, सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *