5 हजार रुपए लेकर सतलोक आश्रम पर फायरिंग:वेपन भी रखना था, तीन गोलियां चलाई, विदेश से आई थी फंडिंग, प्रोडक्शन पर लेगी कुरुक्षेत्र पुलिस

5 हजार रुपए लेकर सतलोक आश्रम पर फायरिंग:वेपन भी रखना था, तीन गोलियां चलाई, विदेश से आई थी फंडिंग, प्रोडक्शन पर लेगी कुरुक्षेत्र पुलिस

कुरुक्षेत्र में संत रामपाल के सतलोक आश्रम पिपली पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आश्रम पर गोली चलाने के लिए आरोपी अनिल उर्फ सोपू उर्फ तोतला को 5 हजार रुपए दिए गए थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फायरिंग के लिए विदेश से फंडिंग हुई थी। करनाल पुलिस की जांच के मुताबिक, आरोपी को कैश मिल चुका था, जबकि उसे फायरिंग के लिए देसी पिस्टल (हथियार) देने का भी आश्वासन दिया गया था। तब आरोपी ने 21-22 अक्टूबर की रात को आश्रम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। हथियार देने की भी बात कही पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वंश ने कैश के साथ उसे हथियार उपलब्ध कराया था। फायरिंग के बाद इस हथियार को उसे ही रखना था। इसलिए 5 हजार कैश और देसी पिस्टल लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था आरोपी करनाल पुलिस ने 23 अक्टूबर को भैणी खुर्द और रुकनपुर गांव के बीच रजबाहे की पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान अनिल उर्फ सोपू उर्फ तोतला को पकड़ा था। उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आश्रम के बोर्ड पर चलाई थीं गोलियां सतलोक आश्रम पिपली में 21 और 22 अक्टूबर की रात फायरिंग हुई थी। आश्रम के गेट के पास लगे बोर्ड पर गोलियों के निशान मिले थे। घटना के बाद आश्रम प्रबंधन की शिकायत पर 23 अक्टूबर को सदर थानेसर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में करनाल जिले के गांव अरजेहड़ी निवासी प्रेमचंद को भी गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर प्रेमचंद को भी जेल भेजा जा चुका है। फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर ऑडियो और पोस्ट सामने आया था। इसमें शूटर समाना ने त्रिशूल गैंग की तरफ से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। ऑडियो-पोस्ट में रामपाल को दी गई धमकी ऑडियो में संत रामपाल को धमकी भी दी गई थी। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। दूसरी ओर, करनाल के तरावड़ी थाने के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल बरामद हो गई। कोर्ट के ऑर्डर पर उसे जेल भेज दिया। कुरुक्षेत्र पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *