जहानाबाद में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई बैठक में सड़क हादसों में घायलों के इलाज, राहवीरों को प्रोत्साहन, हिट एंड रन मामलों और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशों का समय पर पालन करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पीएम राहत (PM RAHAT) योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहले सात दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा तय सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध है। उन्होंने योजना का प्रचार करने, घायलों का संवेदनशीलता से इलाज करने और बिना जरूरत दूसरे अस्पताल भेजने पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर में डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समय पर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हादसे की स्थिति में एम्बुलेंस के लिए 112 नंबर पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई। राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिला पदाधिकारी ने असली राहवीरों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव भेजने को कहा। हिट एंड रन मामलों में तय प्रक्रिया के तहत पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए गए। रोज अतिक्रमण हटाने का अभियान पुलिस अधीक्षक ने गंभीर मामलों में जरूरत के अनुसार एफएसएल जांच कराने को कहा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए राजाबाजार रेलवे अंडरपास के पास जलजमाव और टूटी सड़क की समस्या जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। काको मोड़ पर गोलंबर बनाने और सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कराने को भी कहा गया। अस्पताल मोड़ से काको मोड़ और राजाबाजार इलाके में रोज अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जहानाबाद में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई बैठक में सड़क हादसों में घायलों के इलाज, राहवीरों को प्रोत्साहन, हिट एंड रन मामलों और अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशों का समय पर पालन करने को कहा गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। जिला पदाधिकारी ने बताया कि पीएम राहत (PM RAHAT) योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को पहले सात दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा तय सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध है। उन्होंने योजना का प्रचार करने, घायलों का संवेदनशीलता से इलाज करने और बिना जरूरत दूसरे अस्पताल भेजने पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने रेफरल अस्पताल, मखदुमपुर में डॉक्टरों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समय पर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हादसे की स्थिति में एम्बुलेंस के लिए 112 नंबर पर कॉल करने की जानकारी भी दी गई। राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिला पदाधिकारी ने असली राहवीरों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव भेजने को कहा। हिट एंड रन मामलों में तय प्रक्रिया के तहत पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए गए। रोज अतिक्रमण हटाने का अभियान पुलिस अधीक्षक ने गंभीर मामलों में जरूरत के अनुसार एफएसएल जांच कराने को कहा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए राजाबाजार रेलवे अंडरपास के पास जलजमाव और टूटी सड़क की समस्या जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। काको मोड़ पर गोलंबर बनाने और सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कराने को भी कहा गया। अस्पताल मोड़ से काको मोड़ और राजाबाजार इलाके में रोज अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

