तरनतारन की हरिके पुलिस ने बूह पुल पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 4 किलोग्राम 29 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। हरिके पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, बाइक नशा तस्करी करने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल (नंबर PB-30-AB-5541) को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल चला रहे देव (पुत्र दीपक, निवासी श्री मुक्तसर साहिब) के किट बैग से 2 किलो 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पीछे बैठे लवप्रीत सिंह (पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव बलोचन, जिला फरीदकोट) के किट बैग से 2 किलो 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा दोनों से 500 व 200 रुपये नकद और दो मोबाइल जब्त किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई हरिके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह अगुआई में यह कार्रवाई हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और डिलीवरी नेटवर्क) को खंगालने में जुटी है।

