लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 90 प्रतिशत घटकर 236 करोड़ रुपये रह गया। ईंधन और लॉजिस्टिक लागत बढ़ने तथा मानसून के कारण मांग प्रभावित होने की वजह से अदाणी समूह की इस कंपनी के परिचालन मार्जिन पर दबाव पड़ा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,336 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

इसमें 1,697 करोड़ रुपये की आयकर प्रावधान को हटाने की राशि भी शामिल थी। अंबुजा सीमेंट्स ने जारी नतीजों में बताया कि सितंबर तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 0.2 प्रतिशत बढ़कर 9,197 करोड़ रुपये रही। वहीं कर पूर्व आर्य (ईबीआईटीडीए) 27.9 प्रतिशत घटकर 1,271 करोड़ रुपये रह गई।

इस दौरान सीमेंट बिक्री मात्रा 0.6 प्रतिशत घटकर सालाना आधार पर 1.65 करोड़ टन रही। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद बहेती ने कहा, ‘‘मौसम से जुड़ी और बाहरी चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही तथा पहली छमाही में हमारा प्रदर्शन गुणवत्ता आधारित वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।।’’ इस बीच, शेयरधारकों ने एसीसी लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के अंबुजा सीमेंट्स में विलय की प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस प्रक्रिया को नियामकीय, वैधानिक और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिलना बाकी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 में इसके पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *