तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

तालेड़ा में बाइक चोर गैंग का खुलासा:3 बदमाश पकड़े, 7 बाइक जब्त, कई वारदातों का पर्दाफाश

बूंदी में तालेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी की 7 बाइक भी जब्त की है। इनमें कोटा शहर के नयापुरा और कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में चोरी हुई बाइकें भी शामिल हैं। मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बूंदी के संजय कॉलोनी निवासी पीड़ित दीपक शर्मा पुत्र ओकार लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी बाइक से अकतासा आया था। उसने बाइक अकतासा पुलिया पर खड़ी की और दोस्त के साथ मार्बल का काम देखने तालेड़ा चला गया। करीब 1 घंटे बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। पूछताछ में कबूली 7 वारदातें
इस शिकायत पर तालेड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पड़ताल करते हुए टीम ने 27 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग जगहों से 6 और बाइक चुराने की बात कबूल की।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में रामगोपाल उर्फ गोपाल 43 पुत्र लटूर लाल निवासी नया गांव थाना कापरेन, राधेश्याम 30 पुत्र रामनारायण निवासी वार्ड नंबर 02 खानपोल दरवाजा, नैनवां और कालू उर्फ मुकेश 23 पुत्र देवीलाल निवासी बापू नगर कुन्हाड़ी कोटा शहर शामिल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *