प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली के तहत प्रभावित अभ्यर्थियों को एक मौका देने की मांग पर गुरुवार को भी धरना जारी है। सोमवार से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय परिसर और मुख्य गेट पर डटे हुए हैं। कुछ अभ्यर्थी परिसर के अंदर धरने पर बैठे हैं, जबकि अन्य मुख्य गेट पर अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं। गेट पर मौजूद प्रतियोगी पुलिस से प्रवेश देने की मांग कर रहे हैं, ताकि वे अंदर बैठे अपने साथियों के पास पहुंच सकें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर लिखित और ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि पहले मौखिक आश्वासन मिले, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

