बंडा के केंद्रों पर दूसरे जिलों के किसानों का धान-तौला:पीलीभीत और तिलहर की खरीद दर्ज, अधिकारी बेखबर

बंडा के केंद्रों पर दूसरे जिलों के किसानों का धान-तौला:पीलीभीत और तिलहर की खरीद दर्ज, अधिकारी बेखबर

शाहजहांपुर के बंडा में धान खरीद केंद्रों पर दूसरे जिलों और दूसरी तहसील के किसानों का धान तौले जाने के मामले सामने आए हैं। स्थानीय किसान केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। किसान यूनियन के नेता मंजीत धालीवाल ने डीएम और डिप्टी आरएमओ से फोन पर शिकायत की। जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को बंडा के मुड़िया कुर्मियात स्थित पीसीएफ केंद्र पर पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील के भगवंतापुर कराबोझ गांव के किसान का धान खरीदा गया। 20 से 30 किलोमीटर की दूरी बताई ऑनलाइन रिकॉर्ड में 15.16 मीट्रिक टन धान दर्ज है। किसान के गांव और केंद्र के बीच करीब 20 से 30 किलोमीटर की दूरी बताई गई है। बंडा के ताजपुर बी-पैक्स केंद्र पर तिलहर तहसील के ढकिया तिवारी के किसान का 6.36 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। नवीची बी-पैक्स केंद्र पर इसी गांव के किसान का 3.40 मीट्रिक टन धान तौला गया। एसएस लिमिटेड मोहद्दीनपुर शाखा, बंडा मंडी में भी ढकिया तिवारी के किसान का 6.36 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस केंद्र की दूरी करीब 70 किलोमीटर बताई गई है। मंजीत धालीवाल ने कहा कि उन्होंने डीएम और डिप्टी आरएमओ को फोन कर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 60 क्विंटल धान लेकर बंडा मंडी आए किसान यूनियन के नेताओं का आरोप है कि मिलों में खरीदे गए धान के अंगूठे लग रहे हैं। बंडा के कल्यानपुर भारती निवासी किसान ने बताया कि किसान शीतल सिंह 24 अक्टूबर को करीब 60 क्विंटल धान लेकर बंडा मंडी आए थे। मंडी से टोकन मिलने के बाद उन्हें किसी भी केंद्र पर धान तौलने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी धान नहीं तौला गया और उस दिन भी तौल नहीं हो रही थी। धान की तौल कराने का आश्वासन आज जब किसान यूनियन ने धान जलाकर प्रदर्शन करने विचार किया तो इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई। उसके बाद किसानो को कुछ ही देर में धान की तौल कराने का आश्वासन दिया गया। फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए पिछले साल शाहजहांपुर के भाजपा सांसद ने धान खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी। जांच कमेटी बनाई गई, लेकिन खबर के मुताबिक जांच नहीं हुई। इस बार धान खरीद शुरू होने के साथ ही बंडा क्षेत्र से फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *